{"_id":"673e2a59180453381a0eb368","slug":"pregnant-woman-dies-in-lohia-hospital-police-investigate-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104539-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में गर्भवती की मौत, पुलिस ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में गर्भवती की मौत, पुलिस ने की जांच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नौ माह की गर्भवती को परिजन लोहिया अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने महिला के मायके वालों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।
जिला मैनपुरी थाना किशनी के गांव गांव कुम्हौल निवासी दिलीप यादव की पत्नी रौनक (24) नौ माह की गर्भवती थी। सुबह घर पर उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति अन्य ससुरालीजनों के साथ उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच की, तो उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव ले जाना चाहते थे, मगर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को लिखित सूचना भेज दी।
कुछ ही देर में पहुंची कादरीगेट पुलिस ने ससुरालीजनों से बातचीत की। इसके बाद मोबाइल पर रौनक के मायके कानपुर देहात जिले के थाना अकबरपुर के गांव प्रसिद्धापुर में बातचीत की। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने ससुरालियों से लिखकर ले लिया। पति दिलीप ने बताया कि उनकी शादी 2019 में हुई थी। उनके एक चार साल की बेटी कृतिका है। परिजन बेहाल है।