फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pregnant married woman dies in her maternal home

Farrukhabad News: मायके में गर्भवती विवाहिता की मौत

Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pregnant married woman dies in her maternal home
फर्रुखाबाद। मायके में एक गर्भवती विवाहिता की हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव भरखा पट्टी निवासी शिवम की पत्नी रीमा (23) कुछ दिन पहले मायके हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव बढ़ैयन पुरवा गई थी। वह करीब आठ माह की गर्भवती थी। मंगलवार रात मायके में उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। मां राम देवी, भाई पुनीत ने ससुरालीजनों को सूचना दी। वह वाहन से रीमा को लेकर रात पौने तीन बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में पति शिवम कुमार ने उसे भर्ती करवाया। डॉक्टर ने जांच के बाद रीमा को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोरचरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी।

ससुराल और मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। काफी प्रयास के बावजूद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव फतेहगढ़ पोस्टमार्टम की मोर्चरी में पहुंचा दिया। रीमा के भाई अतुल ने बताया कि हम लोग पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते। उसकी किसी बीमारी के चलते मौत हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed