{"_id":"ab6b3c8a775fad63aa756e6ec7e83d76","slug":"prdani-candidates-criminal-data-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के उम्मीदवारों का अपराधिक डाटा आनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के उम्मीदवारों का अपराधिक डाटा आनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव में मैदान में उतरे प्रधानी के उम्मीदवारों का पूरा डाटा राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पर रहेगा। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के विजेताओं का डाटा ही वेबसाइट पर लोड किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन करने वालों का नाम, पिता/ पति का नाम, आयु, आरक्षण श्रेणी, शैक्षिक योग्यता, संपत्ति विवरण का आपराधिक इतिहास वेबसाइट पर रहेगा। नामांकन, स्क्रूटनी, नाम वापसी को भी आयोग की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों का यह डाटा साइट पर नहीं रहेगा। प्रधानी के सभी उम्मीदवारों को मिलने वाले वोटों को साइट पर दर्ज किया जाएगा। सदस्य पद के केवल विजेताओं का ही डाटा लोड रहेगा। विजयी उम्मीदवारों को एसएमएस से सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश शर्मा ने डाटा अपलोड करने के लिए मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर, आपरेटर व इंटरनेट के माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वेद प्रकाश ने निर्वाचन कार्यालय को भेजी चिट्ठी में कहा कि एक बार परिणाम लोड करने के बाद इन्हें बदला न जाए।