फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prayer in the churches on Christmas, Bible lessons

धूमधाम से मनाया ईसा मसीह के जन्मदिन

Fri, 25 Dec 2020 06:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Prayer in the churches on Christmas, Bible lessons
शहर के बढ़पुर स्थित चर्च में प्रार्थना करते फादर जयपाल मैसी। - फोटो : FARRUKHABAD
क्रिसमस पर गिरजाघरों में प्रार्थना, बाइबिल पाठ
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ईसा मसीह का जन्मदिन क्रिसमस शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं। पादरी ने बाइबिल का पाठ किया। गीत-संगीत के बाद केक काटकर प्रसाद बांटा गया। मसीह समाज के लोग एक-दूसरे के गले मिले और बधाई दी। मेले में देर शाम तक बच्चे, बड़े सभी मौज मस्ती करते दिखे। घरों में भी पकवान बने और सजावट हुई।
शहर के बढ़पुर स्थित चर्च में पादरी जयपाल मैसी ने सुबह प्रभु यीशु को याद किया। उन्होंने पवित्र बाइबिल की सूक्तियों का पाठ किया। इस दौरान गीत-संगीत का आयोजन भी किया गया। महिला-पुरुष और बच्चे संगीत पर थिरकते रहे। केक काटकर भाईचारे का संदेश दिया। पादरी ने कहा कि ईसा मसीह ने दीन-दुखियों की सेवा, मानव कल्याण और भाईचारे का संदेश दिया है। प्रभु यीशु के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पादरी ने नितिन जूलियर, सोनिया जूलियर, आइयांश को ईसा मसीह का आशीर्वाद दिया। अंत में सभी लोगों को केक का प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रिया पॉल, ममता पॉल, एएस विलक्लिंसन, पर्ल विलक्लिंसन, अनिल प्रसाद, अनीता प्रसाद, डॉ. पी. कुजूर, डॉ. एनपी कुजूर, शिल्पा राज, विजय दयाल आदि थे। इसके अलावा ऑल सोल्स मेमोरियल चर्च में अमित मसीह, रोजिशन विश्वासी, रोहतानी विश्वासी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में लगे पकवान के स्टाल
बढ़पुर स्थित चर्च परिसर में सुबह से ही मेला लगाने की तैयारियां होने लगीं। तमाम खाने-पीने के स्टाल लगाए गए। जगह-जगह सेंटाक्लॉज के वेश में सजे बच्चे भी मस्ती करते दिखे। शहर के अलावा आसपास कस्बों से भी मसीह समाज के लोगों ने पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाया। देर रात तक चर्च परिसर में रौनक बनी रही।

घरों में भी रहा उत्सव जैसा माहौल
क्रिसमस-डे पर समाज के लोगों के घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। सुबह घरों में भी प्रार्थना की। घरों में भी केक काटा और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।
चर्च के कार्यक्रम में बांटे मास्क
उत्थान तनीशा फाउंडेशन के प्रबंधक आशीष राय श्रीवास्तव ने कई लोगों के साथ बढ़पुर स्थित चर्च में बिना मास्क आने वाले लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्हें मास्क भेंट कर कहा कि लापरवाही न बरतें और बच्चों का भी ध्यान रखें। उनके साथ हर्षवर्धन प्रजापति, प्रवीण दीक्षित, शिवम श्रीवास्तव, गगन वर्मा, आशीष यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed