फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pradhan's son dies due to truck collision

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से प्रधान के पुत्र की मौत

Mon, 11 Mar 2024 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son dies due to truck collision
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधान के पुत्र की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की लेटलतीफी से खफा लोगों ने जाम लगा दिया। बाद में ई-रिक्शा से घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेढ़ घंटे मान मनौव्वल के बाद जाम खोला जा सका। परिवार राजेपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव चियासर के मजरा गुरगुजपुर निवासी रोहित गहरवार (32), ग्राम प्रधान पत्नी रूपम गहरवार (28) और पुत्र देव(10) के साथ बाइक से राजेपुर के गांव कांदरकुइयां स्थित रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। बाइक जैसे ही कादरीगेट थाने के मसेनी से पांचाल घाट की ओर चली कि पीछे से आए तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

रोहित व उनकी पत्नी रूपम फुटपाथ की ओर गिरे, जबकि देव सड़क पर जा गिरा। इससे वह ट्रक की कपलिंग में फंस गया। आसपास के लोग चीख-पुकार करने लगे, मगर चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। इससे बच्चा सड़क पर गिरा और दोनों पहियों के बीच में फंस गया। करीब 30 मीटर दूर तक घिसटता हुआ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर को छोड़ पूरे शरीर के चीथड़े उड़ गए। काफी देर तक जब दुर्घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची, तो गुस्साए लोगों ने बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद घायल प्रधान और उनके पति को ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधा घंटे बाद थानाध्यक्ष कादरीगेट विनोद शुक्ला व पांचाल घाट चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, मगर लोगों ने आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही।
इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि चालक और ट्रक को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने बुझाने पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोला जा सका। बच्चे के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
----------
चौराहे के ड्यूटी कर्मियों ने नहीं दी सूचना
दुर्घटना के बाद लोगों ने भागकर चौराहे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से थाने में सूचना देने के लिए कहा। उन्होंने नंबर न होने की बात कह दी। इससे लोगों में गुस्सा पनप गया और जाम लगा दिया। सुरक्षा कर्मियों की इस करतूत से सभी में काफी गुस्सा दिखाई दिया।
--------
सड़क पर बिखरे देव के खिलौने और माता-पिता के सपने
फर्रुखाबाद। मासूम देव अपने खेलने के लिए खिलौनों का डिब्बा साथ लेकर चलता था। बाइक पर बीच में बैठा देव अपने साथ स्कूली बैग में कुछ किताबें, खिलौने भी लाया था। दुर्घटना के दौरान जब वह सड़क की ओर गिरा, तो एक लोहे के एंगल में फंस गया। चीख-पुकार होने पर रोकने के बजाय चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। लिहाजा वह सड़क पर गिरकर पहियों के बीच में फंसकर करीब 30 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। इससे बैग में रखे खिलौने और किताबें सड़क पर बिखर गए। (संवाद)

---------
बाल-बाल बचे ट्रक को रोकने वाले
दुर्घटना के बाद कई लोग बाइक और पैदल भागकर ट्रक को रोकने का प्रयास कर रहे थे। उनकी मंशा थी कि बच्चा शायद घायल अवस्था में ही बच जाए, मगर चालक ने रुकवाने का प्रयास करने वालों पर भी कई बार ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। लिहाजा लोग कुछ दूरी के बाद लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed