{"_id":"6a173f4beb2852f00007d124","slug":"pradhans-powers-seized-on-the-last-day-of-his-tenure-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-142806-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार्यकाल के आखिरी दिन प्रधान के अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार्यकाल के आखिरी दिन प्रधान के अधिकार सीज
Thu, 28 May 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलीपट्टी रानीगांव में पांच वर्ष तक प्रधान की सरकार चली चली। शिकायत पर हुई जांच में वित्तीय अनियमितता मिलने पर कार्यकाल के अंतिम दिन प्रधान के अधिकार सीज कर दिए। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। इससे अब गांव की सरकार ग्राम पंचायत सदस्य चलाएंगे।
जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने ग्राम पंचायत बलीपट्टी रानीगांव की प्रधान शशि प्रभा शुक्ला के वित्तीय अनियमितता व सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए। जांच में नियम विरुद्ध भुगतान किए जाने की भी पुष्टि हुई।
जांच कमेटी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने कार्यकाल के अंतिम दिन प्रधान के अधिकारों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। ग्राम पंचायत सदस्य शिवनारायण, सरस्वती व फूल सिंह की तीन सदस्यीय कमेटी अब गांव की सरकार चलाएगी।
विज्ञापन
प्रधान के कार्यकाल में भले ही सदस्यों का जोर नहीं चला, लेकिन प्रधान का कार्यकाल व अधिकार एक साथ खत्म होने से सदस्यों को पूरे गांव की बागडोर मिल गई। जिलाधिकारी ने कमेटी को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार दे दिए हैं। यह सदस्य अब गांव में रुके हुए विकास कार्य को कराएंगे। अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे।