फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pradhan's minor grandson sent to state protection home, second accused absconding

Farrukhabad News: प्रधान के नाबालिग पौत्र को भेजा गया राजकीय संप्रेक्षण गृह, दूसरा आरोपी फरार

Mon, 08 Dec 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's minor grandson sent to state protection home, second accused absconding
कमालगंज। नामकरण संस्कार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक की मौत के मामले में प्रधान के नाबालिग पौत्र को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। वहां से उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। जबकि दूसरा आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। तनाव का माहौल होने पर गांव में पीएसी तैनात है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं प्रधान पर कार्रवाई के लिए सरकारी वकील से सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव उमराव नगला में सैनिक अंजुल सिंह के पुत्र के नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शुक्रवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से पड़ोसी अंशू यादव (20) की मौत हो गई थी। इस मामले में चचेरे भाई सुधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नथुआपुर के प्रधान कश्मीर यादव के नाबालिग पौत्र व गांव के विकास पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


प्रधान के पौत्र के पास अपने बाबा की दोलानी बंदूक थी। मंच पर डांसर नाच रही थी, इसी दौरान फायर किया गया था। पुलिस ने घटना के बाद प्रधान के घर से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक बरामद कर ली थी। गांव में तनावपूर्ण माहौल होने से सोमवार को तीसरे दिन भी पीएसी तैनात रही। मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने प्रधान पौत्र को नगला दाऊद स्थित नवीन मंडी के पास से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर इंस्पेक्टर ने बरामद की गई बंदूक के साथ आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। वहां बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस ने फायरिंग की घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक तो बरामद कर ली थी, लेकिन उसका खोका व कारतूस बरामद न कर सकी। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस दूसरे आरोपी विकास को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

प्रधान की बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण कार्रवाई के लिए फाइल तैयार कर ली गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के दर्ज कराए गए मुकदमा में ही प्रधान का नाम जोड़ कर, आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की जा सकती है।


इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी को तलाश की जा रही है। प्रधान पर कार्रवाई के लिए सरकारी अधिवक्ता से सलाह ली जाएगी। (संवाद)

प्रधान पौत्र ने खुद को बताया नाबालिग, दिखाई मार्कशीट



हर्ष फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी प्रधान कश्मीर सिंह के पौत्र को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग है। इस पर पुलिस ने उससे आधार कार्ड व मार्कशीट मांगी। परिजन हाईस्कूल की मार्कशीट लेकर थाने पहुंचे। मार्कशीट के अनुसार गोलू की उम्र 17 वर्ष 11 माह है। सूत्रों के मुताबिक आधार कार्ड में अधिक उम्र होने से पुलिस के सामने वह पेश नहीं किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed