फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pradhan's government formed in the village even after recounting

Farrukhabad News: पुनर्मतगणना के बाद भी गांव में बनी प्रधान की सरकार

Sat, 29 Jun 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's government formed in the village even after recounting
नवाबगंज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योनी के प्रधान पद पर शुक्रवार को ब्लाॅक सभागार में पुनर्मतगणना हुई। इसमें छह वोटों से फिर जीत हासिल कर प्रधान की गांव में सरकार बरकरार रही। प्रतिद्वंद्वी को पुनर्मतगणना में भी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर ब्लाॅक कार्यालय में ग्राम पंचायत ज्योनी की पुनर्मतगणना के लिए एसडीएम कायमगंज यदुवंश कुमार, तहसीलदार अनवर हुसैन पुलिस बल के साथ पहुंचे। दोपहर बाद शुरू हुई मतगणना के दौरान ब्लाॅक कर्मचारियों को अलग रखा गया। राजस्व कर्मियों ने बैलेट पेपर के बंडल खोले। इसके बाद मतों की गिनती शुरू की। इसमें वर्तमान प्रधान बबलू कुमार को 261 मत मिले।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर रहे प्रमोद कुमार को 255 मत होने से उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा। इससे प्रधान बबलू कुमार छह वोटों से फिर विजयी घोषित किए गए। पंचायत चुनाव के दौरान हुई मतगणना में भी बबलू कुमार छह वोटों से जीतकर प्रधान बने थे। इससे गांव में उनकी प्रधानी बरकरार है। पुनर्मतगणना के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह फोर्स के साथ मुस्तैदी से डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed