{"_id":"c946588ea242f97a98d1afd90c359198","slug":"practical-lab-full-of-dust-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल से भरी लैब में करेंगे प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल से भरी लैब में करेंगे प्रैक्टिकल
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की संभावित तिथियां माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी हो गई हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं नजदीक आने के बावजूद इंटर कालेजों की प्रयोगशालाओं में तालाबंद है। उपकरण धूल फांक रहे हैं। कई महीनों से ताला न खुलने के कारण प्रयोगशालाओं के उपकरणों और कुर्सियों में धूल जम गई है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से अभी तक एक बार भी प्रैक्टिकल नहीं कराया गया। प्रयोगशालाओं की स्थिति पर अमर उजाला की पड़ताल करती रिपोर्ट
विज्ञापन
श्रीफीरोज गांधी इंटर कालेज
यहां जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाएं हैं। अक्तूबर 2015 के प्रथम सप्ताह में छात्रों को प्रैक्टिकल कराए गए थे। इसके बाद लैब में ताले पड़ गए। ताला पड़ा होने से प्रयोगशाला में उपकरणों पर धूल जम गई है। कुर्सियों पर मिट्टी की परतें जमी हैं। प्रयोगशाला में रसायन पदार्थ भी समाप्त हो गया है। इंटर के छात्र विजेंद्र कुमार, रत्ना दुबे, आशीष दुबे का कहना है कि अक्तूबर के बाद से प्रयोगशाला में एक भी प्रयोग नहीं कराया गया। प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं होती हैं। 30 नंबर की परीक्षा होती है। इसमें एक प्रोजेक्ट फाइल बनवाई जाती है और टेस्ट होता है। रसायन, भौतिक एवं जीव विज्ञान के शिक्षक न होने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
आरपी इंटर कालेज कमालगंज
कालेज में इंटर व हाईस्कूल छात्रों के लिए लैब है। इसमें ताला पड़ा रहने के कारण उपकरणों और कुर्सियों पर धूल की परतें जमा हैं। छात्र छात्राओं को नहीं कराया जाता है। प्रयोगशाला न खुलने के कारण इसकी हालत बदतर हो गई है। भौतिक व रसायन विज्ञान के टीचर बलविंदर सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला खोल कर समय समय पर छात्रों से प्रयोग कराए जाते हैं। प्रधानाचार्य महेश चंद्र वर्मा ने बताया कि समूह बनाकर छात्रों को प्रयोग कराए गए थे। तीन दर्जन से अधिक टीचरों की कमी है। इस कारण शिक्षण कार्य में दिक्कत होती है।
विज्ञापन