फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   PPE kit thrown in front of OPD

लोहिया अस्पताल की ओपीडी के सामने खुले में फेंक दीं पीपीई किट

Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
PPE kit thrown in front of OPD
ओपीडी के सामने खुले में फेंक दीं पीपीई किट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी के सामने खाली मैदान में खुले में पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किटों को फेंक दिया गया है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल में जैविक कचरा प्रबंधन की भी व्यवस्था है। फिर भी अस्पताल प्रशासन लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती नहीं कर रहा है।
लोहिया अस्पताल में इस वक्त ओपीडी के अलावा आइसोलेशन वार्ड और कोरोना जांच को ट्रूूनेट मशीन संचालित है। कोरोना जांच में लगे स्वास्थ्य कर्मचारी पीपीई किट का प्रयोग कर रहे हैं। यही नहीं अस्पताल में चार-पांच पॉजिटिव मरीज भी निकल चुके हैं। दो बार ओपीडी, एक बार इमरजेंसी, एक बार आइसोलेशन वार्ड और एक बार लोहिया महिला अस्पताल भी सील हो चुका है।
विज्ञापन

इससे साफ है कि संक्रामक रोगों से ग्रसित लोगों का आना-जाना बना रहता है। इसके बाद भी अस्पताल कर्मियों ने लापरवाही दिखाते हुए पीपीई किटों का इस्तेमाल करने के बाद ओपीडी के सामने और होम्योपैथिक अस्पताल के पास खुले में फेंक दिया है। इन किटों के आसपास जानवरों के अलावा दूर गांवों से आए महिला, पुरुष शौच और लघुशंका करते देखे जा सकते हैं। पीपीई किट खुले में पड़ी होने से लोगों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भी लगा चुके हैं फटकार
चार महीने पहले जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, तो उनकी नजर खुले में पड़े जैविक कूड़े पर पड़ गई थी। उन्होंने सीएमएस से जवाब-तलब किया था। बावजूद इसके अस्पताल के जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।

‘खुले में जैविक कचरा डालने से पूरी तरह मनाही है। यदि पीपीई किट पड़ी हैं, तो मामला गंभीर है। शनिवार को पूरे मामले की जांच कर, जिम्मेदारों से जवाब तलब करेंगे।’
-डा. एसपी सिंह, सीएमएस लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed