{"_id":"6a7f5133e2182bec570b41a7","slug":"power-supply-to-9000-homes-remained-disrupted-for-18-hours-after-a-pole-collapsed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-146920-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पोल टूटने से 18 घंटे गुल रही 9,000 घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पोल टूटने से 18 घंटे गुल रही 9,000 घरों की बिजली
विज्ञापन
फोटो-16 जसमई उपकेंद्र के निकट सड़क किनारे टूटा सिटी फीडर का बिजली पोल। स्रोत : जागरूक पाठक
फर्रुखाबाद। शहर के जसमई उपकेंद्र के निकट सिटी फीडर का तार जोड़ने के दौरान बृहस्पतिवार रात जर्जर पोल टूट गया। इससे लाइनमैन बाल-बाल बच गया। पोल टूटने से शहर के छह मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्र सहित करीब 9000 घरों की बिजली गुल हो गई। पोल बदलने का काम चलने से करीब 18 घंटे उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे।
जसमई उपकेंद्र से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। रात करीब 10 बजे सिटी फीडर की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग की तो उपकेंद्र के पास तार टूटा मिला। लाइनमैन खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगा। इस दौरान जर्जर पोल टूट गया और लाइनमैन खंभे से खेत में गिर गया। जमीन गीली होने से लाइनमैन को हल्की चोट आई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र का चौरसिया फीडर भी बंद रहा।
इससे शहर के मोहल्ला बीबीगंज, बहादुरगंज तराई, भीकमपुरा हाता मुशर्रफ खान दीवान मुबारक, गढ़ी हफीउल्लाह, हाता बारह खा, ठाकुरद्वारा काशीराम कॉलोनी, छोटा बंगशपुरा, ढूइयो व गुदड़ी आदि के अलावा 40 गांवों के करीब 9000 उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल हो गई। शुक्रवार सुबह भी बिजली न मिलने से घरों में सबमर्सिबल नहीं चल सके। इससे रात में नींद हराम होने के साथ सुबह पानी के लिए भी भटकना पड़ा। घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। लगातार 18 घंटे बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे। अवर अभियंता मासूम अली ने बताया कि पोल टूटने से काम कर रहा लाइनमैन बाल-बाल बच गया। पोल बदलवाकर शाम करीब 4:15 बजे क्षेत्र की बिजली बहाल कर दी गई।