{"_id":"6a5a7544c511c9012e09f919","slug":"power-supply-to-80-villages-disrupted-due-to-vcb-failure-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-145455-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वीसीबी खराब होने से गुल रही 80 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वीसीबी खराब होने से गुल रही 80 गांवों की बिजली
विज्ञापन
शमसाबाद। हजियांपुर उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार की रात वीसीबी व रिले खराब होने से तीनों फीडर ठप हो गए। लोगों की रात की नींद हराम हो गई। लगातार 15 घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता भीषण गर्मी में पसीना बहाते रहे। शुक्रवार शाम बिजली आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
उपकेंद्र के उपभोक्ता पिछले 15 दिन से बिजली की दगेबाजी से परेशान हैं। रात करीब 12 बजे मंझना फीडर की आउटगोइंग वीसीबी में खराबी आ गई। इसके बाद रिले खराब हो गई। इससे रात दो बजे तक रोशनाबाद, हरसिंहपुर सहित तीनों फीडर बंद होने से क्षेत्र के करीब 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह घरों में पेयजल की दिक्कत हुई। कर्मचारियों ने उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य शुरू किया। दिनभर काम चलता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे बिजली चालू हो सकी। उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन उपकेंद्र पर कुछ न कुछ खराबी आने से आपूर्ति बाधित रहती है। अधिकारी कोई स्थायी समाधान नहीं कर रहे हैं। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया वीसीबी में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।