फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power supply to 650 homes remained off for 25 hours.

Farrukhabad News: 650 घरों की 25 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 18 Jul 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 650 homes remained off for 25 hours.
नवाबगंज। मंझना रोड पर शुक्रवार को दिनभर बंच केबल डालने का काम चलता रहा। लेकिन रात में कर्मचारी जंपर जोड़ना भूल गए। इससे करीब 650 घरों की बिजली शनिवार सुबह तक 25 घंटे गुल रही। उपभोक्ता गर्मी में बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन


कस्बा में लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से करीब 650 कनेक्शन दे दिए गए। इससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड है। जर्जर केबल होने से आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे शुक्रवार सुबह 10 बजे से बंच केबल डालने का काम शुरू किया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रात आठ बजे काम पूरा होने के बाद घरों के कनेक्शन जोड़े गए। रात 10 बजे तक कनेक्शन जोड़कर कर्मचारी चले गए। काम बंद होने के बावजूद बिजली न आने पर लोगों ने कर्मचारियों को फोन मिलाना शुरू किया तो किसी की काल रिसीव ही नहीं हुई।
विज्ञापन

अवर अभियंता व एसडीओ का स्थानांतरण हो जाने से लोगों की उनसे भी बात नहीं हो सकी। तब तक घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। आखिरकार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में पूरी रात बिना बिजली के ही गुजारनी पड़ी। सुबह भी बिजली न मिलने से घरों में पेयजल संकट भी दिखा। दूर-दराज लगे हैंडपंपों से लोगों को पानी भरकर लाना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे पहुंचे लाइनमैन ने जंपर जोड़ने की कवायद शुरू की। इससे 11 बजे 25 घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ व अवर अभियंता के सीयूजी मोबाइल स्विच ऑफ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन प्रदीप कुमार ने बताया कि 400 केवीए ट्रांसफार्मर पर 650 कनेक्शन होने से ओवरलोड है। रात में तबीयत खराब होने से जंपर जोड़ने नहीं पहुंच पाया। इसकी अधिकारियों को सूचना दे दी थी। लाइनमैन मुकेश कुमार ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली, तब जंपर जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed