फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power substation stalled for eight hours, seven feeders closed

Farrukhabad News: आठ घंटे ठप रहा विद्युत उपकेंद्र, सात फीडर बंद

Tue, 16 May 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 16 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Power substation stalled for eight hours, seven feeders closed
कमालगंज। बीती रात 33 हजार वोल्ट का तार टूट जाने से विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े 7 फीडर बंद रहे। भोर होते ही अवर अभियंता ने टीम के साथ पेट्रोलिंग कर काम शुरू कराया। करीब आठ घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। तार टूटने से लगभग एक सैकड़ा गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत ट्रांसफार्मरों पर लोड भी अधिक पड़ने लगा है। इससे अब फाल्ट होने के साथ तार टूटने का खतरा बढ़ गया। रविवार रात करीब 1 बजे याकूतगंज के निकट स्थित एक बाग से गुजरी 33 हजार विद्युत लाइन का तार ओवरलोडिंग की वजह टूट गया। जिससे विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। उपकेंद्र से जुड़े 7 फीडर बंद होने से एक सैकड़ा से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से लोगों को काफी समस्या हुई। सोमवार सुबह लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

भोर करीब 4 बजे अवर अभियंता मदनचंद्र लाइनमैन कंचन प्रकाश, अतुल, असलम आदि के साथ पेट्रोलिंग करते हुए भोजपुर पहुंचे। करीब 3 घंटे बाद याकूतगंज के निकट स्थित एक बाग में 33 हजार लाइन का तार टूटा मिला। कर्मचारियों ने तार को ठीक कर करीब 9 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू की। आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि 33 हजार लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम ने जांच कर दोनों तार बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed