{"_id":"585f5a115be59dbdb354a38a995486ab","slug":"power-officials-household-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अधिकारियों ने घर-घर की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अधिकारियों ने घर-घर की वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। एक ही दिन में शासन से मिले वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कानपुर मंडल के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में एसई, एक्सईएन ने तीन टीमों के साथ नगर के कई मोहल्लों में घर-घर जाकर वसूली अभियान चलाया। नगर के आठ हजार उपभोक्ताओं में से मात्र 15 सौ के ही बिल अदा करने से राजस्व हानि पर शासन ने अधिकारियों को चेतावनी दी।
चेतावनी की लटकती तलवार के कारण कानपुर मंडल के मुख्य अभियंता डीआर मौर्या ने उपमंडल अभियंता तारिक मतीन, एक्सईएन अमर सिंह के साथ तीन टीमों का गठन कर नगर में वसूली अभियान चलाया। एक टीम की जिम्मेदारी एसडीओ मोहम्मदाबाद संतोष कुमार को, दूसरी की एसडीओ फतेहगढ़ कमलेश कुमार और तीसरी की एसडीओ गौरव कुमार को सौंपी गई। इसके तहत नगर के मोहल्ला नोनियमगंज, गंगादरवाजा, बगिया मंगूलाल, बगिया सोहनलाल, नुनहाई, पाठक आदि में टीमों ने घर घर जाकर घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर कराया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बकाया बिलों का भुगतान जमा करने की अपील की।
मुख्य अभियंता डीआर मौर्या ने बताया कि शासन ने 30 नवंबर तक 90 लाख रुपये की वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष अभी तक 60 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। शासन ने कायमगंज क्षेत्र से 1.30 करोड़ रुपये प्रतिमाह वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
एसई तारिक मतीन ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जल्द ही नगर में बिल जमा करने का काउंटर शुरू किया जाएगा। एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि सोमवार को पटवनगली स्थित पानी की टंकी परिसर मेें कैंप लगाया जाएगा। इसमें उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान कर समस्याओं का निराकरण भी करा सकते हैं।