{"_id":"5fe38be38ebc3e3e831020a2","slug":"power-failure-of-70-villages-due-to-fault-farrukhabad-news-knp6017501167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों से हो रहा तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों से हो रहा तेल चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नरैनामऊ रेलवे क्रॉसिंग के नीचे पड़ी 33केवी केबल में फाल्ट आने से सिवारा व कंपिल विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे 70 गांवों की बिजली गुल हो गई। बुधवार को फाल्ट खोज कर उसको ठीक करवाने का दिन पर काम चलता रहा। इससे गांवों की बिजली गुल रही।
सिवारा और कंपिल विद्युत उपकेंद्र से करीब 70 गांवों को बिजली दी जाती है। इन उपकेंद्रों की 33केवी लाइन नरैनामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरग्राउंड पड़ी है। मंगलवार रात करीब नौ बजे 33केवी केबल में फाल्ट आ गया। इससे दोनों विद्युत उपकेंद्र ठप होने से गांवों की बिजली गुल हो गई। रात भर गांवों की बिजली बंद रहने के बाद बुधवार सुबह अवर अभियंता अजय यादव ने टीम के साथ रेलवे क्रॉसिंग पहुंच कर फाल्ट की खोज कर ठीक करवाने का काम शुरू कराया। देर शाम तक फाल्ट ठीक न होने से 70 गांवों की बिजली गुल रही। अवर अभियंता अजय यादव ने बताया कि 33केवी केबल में फाल्ट आने से उपकेंद्र बंद रहे और गांवों की बिजली गुल रही। फाल्ट ठीक कराकर बिजली चालू की जाएगी।
शहरी क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों से हो रहा तेल चोरी
शहरी क्षेत्र के मोहल्लों में बिजली देने को लगे ट्रांसफार्मरों में कुछ जल्द गर्म होकर दिन में कई बार ट्रिप करते हैं। इससे मोहल्लों की बिजली प्रभावित होती है। शहर कोतवाली के पास लगे दो ट्रांसफार्मरों के बार-बार ट्रिप होने पर वर्कशॉप के एसडीओ सत्य प्रकाश ने टीम के साथ दोनों ट्रांसफार्मरों की जांच की। ट्रांसफार्मरों में 50-50 लीटर तेल कम निकला। उन्होंने दोनों ट्रांसफार्मरों में तेल मंगवा कर डलवाया। इसके बाद अवर अभियंता अमित शर्मा के क्षेत्र के करीब दस और ट्रांसफार्मरों की जांच की गई तो उसमें भी तेल कम निकला। इससे अफसरों को लग रहा है कि ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी किया जा रहा है।