फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Powder was thrown on the executive engineer's desk.

Farrukhabad News: अधिशासी अभियंता की मेज पर पाउडर फेंका

Sun, 04 Jan 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Powder was thrown on the executive engineer's desk.
फर्रुखाबाद। भोलेपुर स्थित बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह के कार्यालय में शनिवार को उनकी मेज पर एक युवक पाउडर फेंककर भाग गया। यह पाउडर जहरीला होने की आशंका है। अधिशासी अभियंता ने अधिकारियों को सूचना देने के बाद फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने जानमाल को नुकसान पहुंचाने या कर्मचारियों को बेहोश कर कैश लूटने की साजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन


भोलेपुर स्थित कार्यालय में बिजली बिल राहत योजना के कुछ काम निपटाने के लिए शनिवार को अधिशासी अभियंता का कार्यालय खुला था। हालांकि अधिशासी अभियंता वह मौजूद नहीं थे। दोपहर करीब 1.40 बजे कंप्यूटर ऑपरेटर रवि यादव कक्ष से बाहर निकलकर लिपिक के कक्ष में गए। जब वह वापस कक्ष में आए तो अधिशासी अभियंता की मेज व उस पर रखी फाइलों पर पाउडर पड़ा था।
विज्ञापन

इस जानकारी पर लिपिक अनुज शर्मा व अन्य कर्मचारी देखने पहुंचे। अधिशासी अभियंता ग्रामीण ने भी वहां पहुंचकर जानकारी ली। यह पाउडर जहरीला होने की आशंका जताई जा रही है। इसके पीछे षड्यंत्र भी बताया जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि फाइल के पन्ने पलटते समय अक्सर लोग अंगुली जीभ पर लगा लेते हैं। यदि पाउडर जहरीला है तो कहीं अधिशासी अभियंता को कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने का प्रयास तो नहीं था। कंप्यूटर ऑपरेटर रवि ने अधिशासी अभियंता को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इसमें विभागीय बर्खास्त आउटसोर्स कर्मी पाउडर डालते दिखाई दे रहा है। वह बाहर से लाल जैकेट में आता दिखने के साथ कक्ष खोलकर घुसते और मुड़कर एक हाथ से पीछे की ओर पाउडर फेंकते दिखाई दे रहा है।


रीडिंग स्टोर करने में बर्खास्त हुआ था
अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि जिस युवक ने उनकी टेबल पर पाउडर फेंका है, वह शहर में मीटर रीडिंग का काम करता था। रीडिंग स्टोर करने, बिना सूचना मीटर बदलने, रीडिंग स्टोर वाले मीटर फूंकने आदि राजस्व को नुकसान पहुंचाने की कई शिकायतें आने पर मीटर रीडर की सेवा समाप्त कर दी गई थी। इसी खुन्नस में उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा होगा। उन्होंने मामले की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को दी। इसके बाद उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली में शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें युवक द्वारा जानमाल का नुकसान पहुंचाने या फिर कर्मचारियों को बेहोश कर पास के ही कक्ष से कैश लूटने की साजिश बताया है। तहरीर में यह भी कहा कि पाउडर डालने के बाद अधिशासी अभियंता के कक्ष में जाने वाले कर्मचारी सिर में दर्द, चक्कर आने, उल्टी व नींद आने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed