फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato trader dies due to collision with tempo

Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर से आलू व्यापारी की मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
Potato trader dies due to collision with tempo
फर्रुखाबाद। कोल्ड स्टोर से आलू छुड़वाकर घर जा रहे स्कूटी सवार आलू व्यापारी को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के गांव हुसैनपुर बांगर निवासी महेश चंद्र झा (55) आलू की खरीद फरोख्त का काम करते थे। वह बुधवार सुबह ठंडी सड़क स्थित कोल्ड स्टोर में आलू छुड़वाने आए। शाम करीब पांच बजे महेश चंद्र आलू छुड़वाने के बाद अपनी स्कूटी से अकेले ही घर जा रहे थे। वह जब मऊदरवाजा थाने के गांव बरौन के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद महेश चंद्र स्कूटी समेत काफी दूर जा गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महेश हेलमेट नहीं लगाए थे। चालक कुछ दूर टेंपो भगाकर सड़क किनारे खड़ा छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें देर शाम लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके भतीजे भाकियू नेता सत्यभान झा समेत परिवार के लोग पहुंच गए। शव देखकर चीख-पुकार मच गई। महेश चंद्र के दो बेटे सचिन उर्फ सोनू और निखिल उर्फ मोनू हैं। पत्नी प्रभा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले टेंपो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed