फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato storage fee fixed at Rs 240 and Rs 270 per quintal.

Farrukhabad News: आलू भंडारण शुल्क 240 व 270 रुपये प्रति क्विंटल तय

Thu, 29 Feb 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Potato storage fee fixed at Rs 240 and Rs 270 per quintal.
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी ने शीतगृह संचालकों के साथ बैठक कर आलू भंडारण शुल्क 240 रुपये व 270 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया। उन्होंने किसानों को भंडारण की रसीद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान शीतगृह संचालकों को किसानों की समस्या को निस्ताकरण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामान्य आलू भंडारण का शुल्क 240 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि शुगर फ्री आलू भंडारण शुल्क 270 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों का निर्धारित दर पर भी आलू भंडारित कर उन्हें रसीद व तक पट्टी दी जाए। सभी शीतगृहों में सूचना पट पर भंडारण संबंधी सूचना प्रदर्शित की जाए। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी आरएन वर्मा के अलावा अजय गंगवार सन्नू, सुधीर शुक्ल, ओमप्रकाश राजपूत, नारद सिंह, रामनाथ राजपूत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed