फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   potato price sored by 50 rupees per packet

आलू में 50 रुपये का उछाल, चिंता बरकरार

Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
potato price sored by 50 rupees per packet
कमालगंज। पूर्वांचल व दूसरे राज्यों में आलू की मांग बढ़ने से 30 से 50 रुपये पैकेट भाव में उछाल आया है। शीतगृहों में मई से जुलाई 3 माह में 20 प्रतिशत ही आलू की निकासी हुई है।
विज्ञापन

इस बार आलू की बंपर पैदावार हुई। शीतगृहों में क्षमता से अधिक आलू भरा गया। अप्रैल के अंतिम दिनों में निकासी शुरू होकर मई की शुरुआत रफ्तार पकड़ लेती थी लेकिन कोरोना कर्फ्यू के चलते ऐसा न हो सका। जून में शीतगृहों से निकासी पर भाव टूटता गया। लेकिन कर्फ्यू खत्म होते ही अन्य राज्यों व शहरों के लिए लोडिंग शुरू हो गई। इससे भाव बढ़ गया। ककरैया निवासी आलू व्यापारी शरद कुमार
विज्ञापन

का कहना है कि 300 से 350 रुपये पैकेट बिक रहा ख्याती व पुखराज अब 350 से 400 रुपये भाव पर पहुंच गया है। वहीं चिपसोना अब 450 से 500 रुपये प्रति पैकेट(50 किलो) तक बिक रहा है। इसके भाव में भी 50 रुपये का इजाफा हुआ है। हालैंड का भाव सबसे ज्यादा है। इसकी मांग नेपाल तक रहती है। हालैंड आलू 550 से 575 रुपये पैकेट व्यापारी खरीद रहे हैं। महमदपुर अचला निवासी किसान व व्यापारी इशरार खां ने बताया कि बारिश से तोरई व भिंडी सहित कई सब्जियों का भाव बढ़ने से आलू की खपत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आलू विकास अधिकारी आरएन वर्मा का कहना है कि पिछले साल इस समय तक करीब 45 प्रतिशत आलू शीतगृहों से निकल चुका था। वहीं इस बार 19 से 20 प्रतिशत निकासी हुई है। जिले के शीतगृहों में पिछले वर्ष 7 लाख 30 हजार मीट्रिक टन आलू भंडारित हुआ था। वहीं इस वर्ष 8 लाख 80 हजार मीट्रिक टन भंडारण हुआ है। यह इसलिए कि पिछले साल भाव अधिक होने से बुआई का रकबा बढ़ा और अनुकूल मौसम से उपज खूब हुई। जबकि लाकडाउन से खपत घट गई। आलू के विकल्प रूप में अन्य उपजों का विकल्प भी किसानों को ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed