फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   potato farmers spoiled

टूटी उम्मीद: आलू किसान तबाह!

Tue, 02 Dec 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 02 Dec 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
potato farmers spoiled
अगैती आलू किसान तबाही की जद में आ गए हैं। इन्हें एक बीघे में 4 से 6 हजार का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में इनकी हैसियत गेहूं की बुवाई की भी नहीं रह गई है।
विज्ञापन

इससे गेहूं बुवाई का रकबा गिरने की आशंकाएं बन गई हैं।  सूखा की मार से खरीफ की फ सल में नुकसान के चलते इन्हाेेंने क्रे डिट कार्ड से कर्ज या आढ़तियाें से पेशगी लेकर आलू की बुवाई की थी।
विज्ञापन

यह इसी रकम की वापसी की स्थिति में नहीं हैं। जिले में तकरीबन 80 फीसदी किसान 36 हजार हेक्टेयर में आलू की पैदावार करते हैं।
मौसम में गर्मी से अगैती आलू की पैदावार आधी रह गई है। एक बीघे में 15 से 20 क्विंटल के बजाय 8 से 10 क्विंटल पैदावार हो रही है। एक बीघे में किसानाें ने 12 हजार रुपये की लागत लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एक सप्ताह में आलू की कीमत 360 रु पये प्रति क्विंटल गिरी हैं। मंगलवार को 861 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू बिका। इसमें किसानाें को 4 से 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है।
आलू उत्पादन के लिए न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व अधिकतम 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक  मुफीद होता है। इस समय अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड चल रहा है।
 कृषि वैज्ञानिक डा. जगदीश किशोर का कहना है कि तापमान में गिरावट न होने से पैदावार बढ़ना मुश्कि ल होगा। इन दिनाें सातनपुर आलू मंडी में रोज 60 हजार क्विंटल आलू की फसल की आमद हो रही है।

इतनी बड़ी तादाद में आलू आने से दाम लगातार गिर रहे हैं। इन दिनाें गैर प्रांताें बिहार, यूपी के पीलीभीत, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, सुल्तानगंज व बनारस में ही मंाग है। आलू आढ़ती एसोशिएसन के अध्यक्ष सतीश वर्मा का कहना है कि आलू को गैर प्रांतों में भेजने की रणनीति बनाई जाएगी।

 
जिले में  किसानाें की औसत संख्या
विकास खंड    कृषक संख्या
कायमगंज     28809
नवाबगंज      25650
शमसाबाद     29850
राजेपुर          28882
बढ़पुर         11681
मोहम्मदाबाद   40958
कमालगंज     36876

 
ऐसे गिरे आलू के दाम
तारीख                आलू भाव (प्रति क्विंटल )
27 नवंबर        1221 रुपये
28 नवंबर        1121 रुपये  
29 नवंबर        1061 रुपये  
30 नवंबर       1030 रुपये  
1 दिसंबर       921 रुपये  
2 दिसंबर       861 रुपये  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed