{"_id":"6903b8c080c69b13b307757a","slug":"potato-cuttings-rotted-due-to-rain-paddy-heaps-burst-into-pieces-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-131999-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश से सड़ गईं आलू की कतरियां, धान में ढेर में फूटे किल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश से सड़ गईं आलू की कतरियां, धान में ढेर में फूटे किल्ले
Fri, 31 Oct 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 12 बूंदाबांदी से बचाने को बच्चे को पॉलिथीन पहनाकर साइकिल से जाता पिता। संवाद
फार्रुखाबाद/कमालगंज। चार दिन से हो रही बारिश ने किसानों का चैन छीन लिया। खेतों में लगे धान के ढेर में किल्ले निकलने लगे। वहीं, आलू की बोई गई कतरियां (कटा हुआ आलू) सड़ने लगीं।
बारिश से आगे की गड़ाई भी नहीं हो पा रही है। इससे किसान चिंतित हैं। खेती-किसानी के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण समय माना गया है। इन दिनों कई किसानों के खेत में धान के ढेर लगे हैं, लेकिन पानी बरसने से धान की थ्रेसिंग नहीं हो पा रही।
धान की बालियों में किल्ले (अंकुर) भी निकलने लगा। खेत में धान के ढेरों के आसपास पानी भर गया है, इससे किसानों को चिंता है कि धान की सूखी फसल बर्बाद न हो जाए।
विज्ञापन
आलू में निकला किल्ला
खेत में धान की बाली किल्ला देकर जमने लगी। जो किसान गड़ाई के लिए आलू सुखाकर बीजशोधन की दवा डाल चुके उनके आलू में भी किल्ला आ चुका है। वह किसान परेशान हैं कि खेतों में पानी सूखने व जुताई के बाद खेत तैयार होने तक किल्ला निकला व दवाई पड़ा आलू खराब हो सकता है।
-नेता, किसान- भटपुरा
लेट होगी गेहूं की बोआई
आलू की कच्ची फसल जल्दी तैयार होने पर गेहूं की फसल हो जाती है, लेकिन इस बार बारिश से कच्ची फसल लेट होगी। ऐसे में गेहूं की बोआई का समय निकल सकता है। क्योंकि कृषि वैज्ञानिक डॉ. आदेश कुमार का भी कहना है कि गेहूं की लेट किस्में भी 25 दिसंबर के बाद नहीं बोई जाती हैं।
-लालबहादुर, किसान- देवरान गढ़िया
खड़ी फसलों को बारिश से फायदा, कटी को नुकसान
फर्रुखाबाद। फसल सुरक्षा कृषि वैज्ञानिक अभिमन्यु यादव ने किसानों को सलाह दी है कि वह मौसम खराब रहने तक आलू व अन्य रबी की फसलों की बोआई न करें। खेत में जमाव कर चुकी आलू, गेहूं, सरसों, मटर, चना व सब्जी की फसलों में बारिश से फायदा है।
धान के खतों में किसानों को पलेवा नहीं करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि खेत में गिरी व कटी पड़ी धान की फसल में नुकसान की आशंका है। किसान समय रहते पानी में भीगी फसल को बाहर निकालकर छाया में सुखा लें।
हालांकि धान की खड़ी फसल में बरसात से कोई नुकसान नहीं है। रबी की फसलों की बोआई के लिए किसान मौसम साफ होने तक इंतजार कर लें। (संवाद)
बारिश से बचाव के लिए बच्चे को पहना दी पॉलिथीन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी गौरव मिश्रा का पुत्र भोलेपुर स्थित सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर में कक्षा दो का छात्र है। दोपहर में स्कूल की छुट्टी हुई तो बारिश के चलते पिता उसे साइकिल से लेने पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने बच्चे को बारिश में भीगने से बचाने के लिए पॉलिथीन पहना दी। वह खुद भीगते हुए बच्चे को साइकिल से घर ले गए। (संवाद)