फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato belt to power 10 hours doubt

आलू बेल्ट में 10 घंटे बिजली देने में संशय

Fri, 02 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 02 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
सूबे की सरकार ने आलू बेल्ट में 10 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान जारी किया
विज्ञापन
है। हाल यह है कि देहात इलाकों में अभी पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। फाल्ट, पुरानी ओसीबी व जर्जर तारों से आपूर्ति को पलीता लग रहा है। इनके लिए कोई इंतजाम न अब तक किए गए हैं। बिजली विभाग के  हाकिम 10 घंटे आपूर्ति के लिए सरकारी कागज का इंतजार कर रहे हैं।

पहले दिन ठीक, दूसरे दिन व्यवस्था धड़ाम
अमृतपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पावर कारपोरेशन प्रबंधन की ओर से 1 जनवरी को ग्रामीण इलाकों को सुबह 6 से शाम 6 बजे के बीच 10 घंटे बिजली आपूर्ति की गई। 2 जनवरी को सुबह 7 बजे बिजली आई और 12 बजे चली गई। विनोद कुमार द्विवेदी, रामकिशन और रामसिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि शासन के निर्देश 10 घंटे बिजली देने के हैं। पहले दिन पालन के बाद दूसरे दिन

आदेश धड़ाम हो गया। दूसरे दिन बमुश्किल पांच घंटे ही बिजली मिली। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शासन के आदेश के अनुसार बिजली मिली तो सिंचाई में काफी लाभ होगा। डीजल की खपत कम होगी। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि 10 घंटे बिजली देने का आदेश आ गया है लेकिन कंट्रोल से जितनी बिजली मिल रही है। उतनी दी जा रही है।

ट्रिपिंग से बेहाल रहे लोग
शमसाबाद। ब्लाक क्षेत्र में गुरुवार सुबह 6.30 बजे बिजली आई। इसके बाद शाम को 4.30 बजे चली गई। इसमें भी ट्रिपिंग की समस्या काफी रही। अनिल कुमार, पप्पू गंगवार, सुभाष, आनंद कुमार, धर्मवीर, रामवीर, मुन्नू, सत्यपाल और अखिलेश कुमार का कहना है कि शासन के आदेश का पालन तो किया गया लेकिन ट्रिपिंग के चलते सात-आठ घंटे बिजली मिल रही है। हालांकि भीषण ठंड में दिन में बिजली आने से सिंचाई ठीक से हो सकेगी।

ज्यादा बिजली से खुश, पर ट्रिपिंग से दिक्कत
राजेपुर। ब्लाक क्षेत्र में गुरुवार को बिजली सुबह 8 बजे आई और शाम को 4 बजे चली गई। यही हाल शुक्रवार को भी रहा। दिन में लगातार आठ घंटे बिजली मिलने से ग्रामीण काफी खुश दिखाई दिए। रामशंकर यादव, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, विश्राम सिंह, महेश कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह पालन में आए तो बड़ी बात है। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।


ट्रिपिंग बनी समस्या, पांच घंटे ही आपूर्ति
मोहम्मदाबाद। विकास खंड क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या है। इसके चलते बमुश्किल पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। गुरुवार सुबह 6 बजे बिजली आ गई लेकिन करीब एक घंटे के बाद चली गई। यह सिलसिला शाम 6 बजे तक चलता रहा। यही हाल शुक्रवार को भी रहा। ट्रिपिंग के चलते बमुश्किल पांच-छह घंटे बिजली मिली। किसान जयपाल सिंह ने कहा कि बार-बार कटौती से दिक्कत आ रही है। भरतामऊ निवासी रामप्रताप सिंह, माडल शंकरपुर के महेश पाल सिंह और मौधा के पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि दिन में पांच-छह घंटे की बिजली मिल रही है।


सात-घंटे मिल रही बिजली
कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र कमालगंज में गुरुवार सुबह 7 बजे बिजली आई। इसके बाद ट्रिपिंग के चलते सुबह 11 बजे चली गई। यह सिलसिला शाम करीब 4 बजे तक चलता रहा। यही हाल शुक्रवार को भी रहा। शेखपुर के रामसिंह, भोजपुर के पातीराम, पिथूपुर मेहंदिया के रामकिशन और बुढ़नामऊ के फूल सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन से बिजली आपूर्ति ठीक मिल रही है। हालांकि ट्रिपिंग के चलते सात-आठ घंटे ही आपूर्ति मिलती है।

ट्रिपिंग की समस्या हो दूर
कंपिल। नगर पंचायत कंपिल क्षेत्र के गांव देवी चिलौली, लखनपुर, भगौतीपुर, मेंदपुर, नसरूल्लापुर, अजीजलपुर, धर्मपुर और बहलोलपुर में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति सुबह 7.30 बजे चालू की गई जो शाम करीब 4 बजे तक रही। हालांकि ट्रिपिंग के चलते बिजली छह-सात घंटे ही मिली। विश्वजीत यादव, विश्वनाथ यादव, श्यामबिहारी वर्माष बच्चनलाल सिंह, महेशचंद्र राठौर और रामसिंह राठौर का कहना है कि दो दिन से बिजली सुबह आ तो जाती है लेकिन ट्रिपिंग से छह-सात घंटे ही मिलती है। उन्होंने ट्रिपिंग से निजात दिलवाए जाने की मांग की।

वर्जन
अभी 10 घंटे आपूर्ति का आदेश नहीं मिला है। पुराने शेड्यूल से बिजली मिल रही है। जर्जर ताराें व फाल्ट की समस्या के बारे में अभी कुछ कह नहीं सकते।-अमर सिंह, एक्सईएन देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed