{"_id":"6612f98fb3948ba01b0c30f3","slug":"pontoon-bridge-broken-due-to-rise-in-water-level-of-ganga-water-filled-till-the-approach-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-110144-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल टूटा, एप्रोच तक भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल टूटा, एप्रोच तक भरा पानी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पांचालघाट पर बना पैंटून पुल रविवार को टूट गया। एप्रोच तक पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहा। रविवार को गंगा में 11370 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है।
पांचालघाट पर मेला रामनगरिया के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पैंटून पुल बनाया गया था। इन दिनों गंगा में लगातार पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार को पैंटून धसने से पुल टूट गया। पानी बढ़ने से पैंटून पुल की एप्रोच तक पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग से गंगातट हो रहा सुंदरीकरण व निर्माण कार्य भी ठप हो गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में गंगा में तीन से चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है। इन दिनों नहरों का पानी बंद कर दिये जाने से करीब 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर कुछ बढ़ा है। एक सप्ताह तक इतना ही पानी लगातार छोड़े जाने की संभावना है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि पैंटून पुल की मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाएगा।