{"_id":"623769a580758d3a13390ce9","slug":"poliyo-farrukhabad-news-knp686546413","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
विज्ञापन
कमालगंज स्थित जूनियर हाईस्कूल में बच्चे को पोलिया खुराक पिलाती सीडीओ व खड़े सीएमओ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद/कमालगंज। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली ने रविवार को कमालगंज कस्बे में रेलवे रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ पर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिले को 2.75 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य मिला है। अभियान के पहले दिन 80618 बच्चों को खुराक पिलाई गई।
कमालगंज कस्बे के रेलवे रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ पर शास्त्रीनगर निवासी छह माह के बच्चे गगन व सात माह के विनायक राजपूत को सीडीओ ने खुराक पिलाई। उन्होंने सभी लोगों से अपने पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, सभासद व अन्य विभाग से भी सहयोग करने की बात कही। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने कहा कि पोलियो की खुराक बच्चे को बीमारी से बचाती है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को जिले में लगभग 911 बूथों बनाए गए। इन पर लगभग 2.75 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले में 687 टीमों को लगाया गया है। अभियान के पहले दिन बूथों पर 80618 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। अब 21 से 28 मार्च तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
विज्ञापन
फिर भी कोई बच्चा छूट जाएगा। उसको बी टीम 28 मार्च को खुराक पिलाएगी। झुग्गी झोपड़ी, मलिन बस्ती, ईंट-भट्ठा पर काम करने वालों के बच्चों को भी खुराक दी जाएगी। यात्रा करने वालों के बच्चों को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर ट्रांजिट दलों के माध्यम से पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री, यूनिसेफ से डीएमसी राजीव चौहान, वीसीसीएम मानव शर्मा आदि मौजूद रहे।