फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

अखिलेश ने विमल नाथ मंदिर में मत्था टेक द्रोपदी कुंड की परिक्रमा की

Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
political
फर्रुखाबाद के कंपिल स्थित भगवान विमलनाथ के मंदिर में पूजा करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल (फर्रुखाबाद)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी कंपिल के धार्मिक स्थलों का विकास पर पौराणिक स्वरूप को उभारने की बात कही। कंपिल पहुंचे अखिलेश ने भगवान विमल नाथ के दर्शन और द्रोपदी कुंड की परिक्रमा की।
विज्ञापन

सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने फर्रुखाबाद के गेस्ट हाउस जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कंपिल पहुंच गए। उन्होंने 13वें तीर्थंकर भगवान विमल नाथ के दर्शन और पूजन किया। ट्रस्टी पुखराज डागा से मंदिर के महत्व के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद द्रोपदी कुंड की परिक्रमा की। पत्रकार से चर्चा में कहा कि यहां नेताजी (मुलायम सिंह यादव) आए थे। कहा कि लॉकडाउन में एक किताब पढ़ी थी, उसमें भगवान श्रीकृष्ण के कंपिल आने का उल्लेख है। महाभारत की कई घटनाएं यहां हुई हैं। सपा की सरकार बने पर कंपिल के स्थलों को पौराणिक स्वरूप को उभारा जाएगा। अखिलेश यादव की झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों से डर रही सरकार
देश को चीन और पाकिस्तान से खतरा है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों से डर रही है। डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि सरकार को काले कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा।
शिवपाल सिंह की पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि उनके बारे मेे सभी जानते हैं। सभी छोटे दलों के लिए सपा के दरवाजे खुले हैं। मैंने कई जिलों का भ्रमण किया है, सपा इस बार सरकार बनाने जा रही है।
कंपिल चेयरमैन के घर पहुंचे अखिलेश
अखिलेश यादव कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव के घर पहुंचे। उन्होंने नवदंपति रीतेश यादव और शैली को आशीर्वाद दिया। उदयपाल से बंद कमे में गुफ्तगू की। दो दिन पहले ही उदयपाल प्रसपा छोड़ सपा में शामिल हुए हैं।

रूट बदलने से मायूस हुए कार्यकर्ता
अखिलेेश यादव को एक्सप्रेसवे से तालग्राम कट से कमालगंज होते हुए फर्रुखाबाद आना था लेकिन अचानक रूट बदल गया। सौरिख कट से छिबरामऊ-जहानगंज, कायमगंज होते हुए कंपिल पहुंच गए। इससे तालग्रम, खुदागंज और कमालगंज में स्वागत करने को खड़े सपाई मायूस हो गए।
उधर, उलियापुर में गोपी यादव, परमनगर गांव में सुशील यादव और समाधान नगला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed