फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

लखनऊ से नहीं बूथ से हारे चुनाव: नरेश

Mon, 25 Jan 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
political
सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के भाषण में गुटबाजी और बूथ कमजोर होने का दर्द साफ दिखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथों को मजबूत करो, अपने वोटर बनवाओ नहीं फिर हारोगे। पार्टी प्रत्याशी का हर हाल में समर्थन करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद और कन्नौज जिले के कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि पिछला विधानसभा चुनाव सपा लखनऊ से नहीं बल्कि बूथों पर हारी थी। उनका संकेत पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर सवाल उठाने वालों पर था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा समर्थकों के वोट कटवाए जा रहे हैं। हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट बनवाए। जहां भी बूथ कमजोर हैं, उन्हें मजबूत करे। नहीं संभले, तो पिछले चुनाव जैसा हश्र होगा।
विज्ञापन

पार्टी आपसी विवाद से भी हारती है। पार्टी जिसे टिकट दे, वही प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रत्याशी है। इन बिंदुओं पर काम नहीं किया, तो फिर बुरे दिन देखने होंगे। सांसद प्रो. रवि वर्मा ने कहा कि इस वक्त वोट की गंदी राजनीति हो रही है। संचालन एमएलसी राजपाल कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर साधा निशाना
चुनाव विशेषज्ञ राय साहब ने सपाइयों को चुनाव लड़ने का तरीका बताया। कहा कि भाजपा ने मीडिया पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इससे जनता तक सच हमें ही पहुंचाना होगा। भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वालों को टुकड़े-टुकड़े गैंग बताया जाता। किसानों को भी बांटा जा रहा है। मंदिर पर भाजपा राजनीति कर रही है।
जब एमएलसी को आया गुस्सा
एमएलसी सुनील सिंह साजन जब बोल रहे थे तो कन्नौज के कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां आगे डाल लीं। इससे वह गुस्सा हो गए। बोले कि सभी पीछे जाएं। कार्यकर्ता न हटें तो जिलाध्यक्ष हटाएं। नहीं माने तो मैं पकड़कर हटाऊंगा। इस पर युवा पीछे चले गए।
सुलक्षणा सिंह को सोफे से उठाया
सपा महिला सभा की निवर्तमान अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह सबसे आगे पड़े सोफे पर बैठ गईं। उन्हें पीछे जाने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं उठीं। इस पर कड़क शब्दों का प्रयोग किया गया। मौके की नजाकत भांप सुलक्षणा उठीं और काफी देर तक खड़ी रहीं। महिला कार्यकर्ता से कड़े शब्द बोलने से कुछ लोग नाखुश भी दिखे।

कई कार्यकर्ताओं को मिला प्रवेश
शिविर में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया गया, जिनके पास प्रवेश कार्ड था। अंदर घुसने को लेकर कई बार मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मियों से सपा नेताओं की तू-तू ,मै-मै हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed