फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

सीएए नागरिकता देने का कानून छीनने का नहीं : प्रदेश उपाध्यक्ष

Mon, 03 Feb 2020 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
political
पत्रकार वार्ता करते प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया, विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन व अन्य। सं? - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पैदा हुए भ्रम को दूर करने के लिए संभ्रांत लोगों के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने के लिए बना है किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं। इसे लेकर विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है। उन्होंने पत्रक बांटकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमवार को सबसे पहले पुल गालिब तिराहे स्थित सतेंद्र सिंह गंगवार एडवोकेट के यहां पहुंचे। वहां उन्होंने कई वकीलों व अन्य लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा सीएए के खिलाफ विपक्षियों ने जनता को उकसाया है। इस कानून से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम लोग देश के अल्पसंख्यकों का भ्रम दूर करने निकले हैं। घर-घर जाकर सभाएं कर लोगों के मन से इस भ्रम को हटाएंगे। विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक ने भी लोगों को जागरूक किया। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने मोहल्ला छपट्टी सभासद आमिर खां व डॉ. जमील के यहां जाकर मुलाकात की। यहां से वह पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. मिथलेश अग्रवाल व गांव रायपुर में विलाल गौस खां एडवोकेट के यहां पहुंचे। वहां पत्र बांटकर लोगों को जागरूक किया। नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी, महामंत्री अशोक गुप्ता, सुरेंद्र कठेरिया, प्रधान अमर दीप दीक्षित, अमर गुप्ता, मनोज गंगवार, प्रवेश कोरी, डा. अरसद मंसूूरी, सौरभ गंगवार, अनोखेलाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed