{"_id":"664f9a67e6dbe1874b0906d4","slug":"policeman-husband-beats-three-including-wife-farrukhabad-news-c-12-1-knp1031-696195-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिपाही पति ने पत्नी समेत तीन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिपाही पति ने पत्नी समेत तीन को पीटा
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। दहेज के लिए सिपाही पति ने महिला व उसके परिजनों को पीट दिया। पुलिस ने सिपाही पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में सिपाही ने दीवार में सिर पटक कर खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने उसकी मरहम पट्टी कराई।
कन्नौज थाना सौरिख गांव नंदपुर निवासी शिव किशोर ने 20 जून 2020 को पुत्री सपना की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिथु निवासी सिपाही अभिनेंद्र कुमार से की थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ही ससुरालीजन दहेज में नकदी व जेवर की मांग कर सपना से मारपीट करने लगे। बुधवार को मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुरालीजनों ने सपना की पिटाई कर दी।
सपना ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। गुरुवार को पिता शिव किशोर, भाई पुष्पेंद्र व इंडियन बहन की ससुराल पहुंचे। वहां सिपाही अभिनेंद्र व उसके परिजनों ने शिव किशोर व उनके पुत्रों को पीट दिया। सपना सहित सभी को घर से निकाल दिया। सपना ने थाने में पति व ससुरलीजनों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सिपाही पति को हिरासत में ले लिया। सिपाही अभिनेंद्र ने थाने में दीवार में सिर मार लिया। उसके सिर पर चोट लग गई। पुलिस ने उसकी मरहम पट्टी कराई। एसओ आमोद सिंह ने सिपाही से तैनाती स्थल के बारे में जानकारी की, तो वह गुमराह कर अलग-अलग जनपदों के नाम बताता रहा। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।