{"_id":"648e035dd9e3379110012904","slug":"policeman-and-fruit-seller-fight-challan-farrukhabad-news-c-12-1-291671-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिपाही व फल विक्रेता में मारपीट, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिपाही व फल विक्रेता में मारपीट, चालान
Sun, 18 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। फल खरीदने के बाद रुपये के लेन-देन को लेकर विक्रेता व सिपाही के बीच विवाद हो गया। दोनों में मारपीट के बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने विक्रेता का शांतिभंग में चालान कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मोनू सब्जी मंडी के पास फल की दुकान लगाता है। शनिवार दोपहर पाहला निवासी एक सिपाही ने मोनू की दुकान पर पहुंचकर दो नारियल खरीदे। रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सिपाही ने सोनू के थप्पड़ मारा, तो वह भी गालियां देने लगा। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने सिपाही से फल विक्रेता को रुपये दिलवाकर मामला रफा-दफा कर दिया। थाने के बाहर निकलते ही एक युवक सिपाही के थप्पड़ जड़ कर फरार हो गया। इस पर मामला तूल पकड़ गया। सिपाही की सूचना पर उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस युवक के बारे में पूछताछ करती रही। बाद में पुलिस ने फल विक्रेता मोनू को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। मोनू ने बताया कि सिपाही ने कहा कि वह कानपुर में तैनात है। उधर पाहला निवासी सिपाही ने भी घटना के संबंध में तहरीर दी।