फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police will give mask along with challaning the vehicle

चेंकिग में वाहन चालान के साथ मास्क बेचेगी पुलिस

Sun, 26 Jul 2020 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Police will give mask along with challaning the vehicle
वाहन का चालान करने के साथ मास्क देगी पुलिस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। वाहन चेकिंग में वाहनों का चालान करने के साथ पुलिस अब मास्क भी देगी। बगैर मास्क वाले चालकों को दस रुपये में दो मास्क दिए जाएंगे। आरआई ने मास्क प्रत्येक थानों में भिजवा दिए है। इनसे जो आय होगी वह स्वयं सहायता समूह के खातों में जमा की जाएगी।
एसपी डा. अनिल मिश्र ने सभी थानों को पत्र भेजकर पुलिस को चेकिंग के दौरान बिना मास्क वाले चालकों मास्क देने के आदेश दिए है। इसमें कहा है कि स्वयं सहायता समूहों ने एक हजार मास्क तैयार कर पुलिस विभाग को उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

शासन का आदेश है कि वाहन चेकिंग के दौरान जो बगैर मास्क मिलते है, उनका चालान करने के साथ दस रुपये में दो मास्क भी उनको दिए जाए। आरआई किश्वर अली ने जिले के चौदह थानों व यातायात प्रभारी को मास्क भेज दिए हैं। दरोगा मास्क के बदले एकत्र की गई धनराशि को अपने थाने के हेड मोहर्रिर के पास जमा करेेंगे। सभी मास्क के बदले आने वाले धन को स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed