फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police surrounded and caught three women with stolen jewellery

Farrukhabad News: पुलिस ने घेराबंदी कर चोरी के जेवर सहित तीन महिलाओं को पकड़ा

Sat, 08 Mar 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 08 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police surrounded and caught three women with stolen jewellery
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। सर्राफा दुकान से चुराए गए जेवरों समेत तीन महिलाओं को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पुलिस ने नकदी व जेवरात बरामद कर लिए। महिलाओं को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के मोहल्ला दुबे निवासी शिशिर रस्तोगी की मुख्य बाजार में सर्राफा की दुकान है। पांच मार्च को तीन महिलाएं सोने की अंगूठियां लेकर चंपत हो गई थीं। शिशिर रस्तोगी ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सात मार्च को मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी व थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने पुलिसबल के साथ कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर गोविंदपुर चौराहे के पास से तीन महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम अमरजा खान पत्नी इमरान, शबाना पत्नी सब्बू और निशा पत्नी नसीब निवासी मसूदपुर थाना उसैत जनपद बदायूं बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के पास चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, तीन चांदी की अंगूठियां, पांच नाक के फूल, एक सोने का कंगन, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कुंडल, मोबाइल व 1150 रुपए पुलिस ने बरामद किए। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed