{"_id":"65f9e9f5c9e44b83080f0314","slug":"police-sent-two-accused-to-jail-in-cow-slaughter-act-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109497-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गोवध अधिनियम में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गोवध अधिनियम में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा
Wed, 20 Mar 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। पुलिस ने गोवध अधिनियम में दो आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि एक मौके से भाग गया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान डीसीएम से 26 गोवंश जीवित व एक मृत बरामद किया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना के दरोगा रमाशंकर ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुइयां संत निवासी रंजीत कुमार, जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद गांव कड़हर नीरपुर निवासी राजकुमार, गौतम व कई अन्य के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि सोमवार को गोरक्षक दल के दलवीर सिंह व शिवम अवस्थी, अंकित अवस्थी ने सूचना दी कि एक डीसीएम आगे निकला है उसमें गोवंश भरे हुए है। सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके डीसीएम को पकड़ लिया।
डीसीएम के अंदर 26 जीवित गोवंश व एक मृत बरामद हुआ। पुलिस ने चालक रंजीत व राजकुमार को पकड़ लिया, जबकि गौतम भाग गया। पुलिस ने डीसीएम को सीज कर दिया। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि मंगलवार को पकड़े गए रंजीत व राजकुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।