फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police rushed to a false report of robbery, five people were challaned.

Farrukhabad News: लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, पांच का चालान

Wed, 22 Oct 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 22 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police rushed to a false report of robbery, five people were challaned.
फर्रुखाबाद। मामूली विवाद के बाद लूट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच में मामला मारपीट का निकलने पर आरोपियों समेत पांच लोगोंं पर रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया। पुलिस का कहना है कि लूट की सूचना झूठी थी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव महलई निवासी योगेश कुमार ने 20 अक्तूबर की रात पुलिस को एक लाख रुपये लूटने की सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, दरोगा अजय कुमार समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को ग्रामीणों ने कई वीडियो उपलब्ध कराए। उसमें पता चला कि योगेश और खुम्मरपुर निवासी गणदेव की बाइकों में टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन

इसी बात पर योगेश ने अपने भाई-बहन को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। लोगों ने वीडियो बनाया। योगेश का भाई प्रवेश तमंचा दिखाकर देख लेने की धमकी देता मिला। पुलिस ने योगेश कुमार, रूपपुर मंगलीपुर निवासी प्रदीप, खुम्मरपुर के देव सिंह, रवि, अनुराग, मुकेश पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed