फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police ran on information of murder of lover couple in cold room

Farrukhabad News: शीतगृह में प्रेमी युगल की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Tue, 07 Mar 2023 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Police ran on information of murder of lover couple in cold room
कमालगंज। प्रेमी युगल की हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर रात में तीन थानों की पुलिस पांच गाड़ियों से शीतगृह पहुंची। शीतगृह का बंद कमरा खुलवाने को लेकर पुलिस की कर्मचारी व मालिक से झड़प हो गई। जांच के दौरान शीतगृह में पुलिस को प्रेमी युगल नहीं मिले। कार्यालय से कुछ कपड़े, चूड़ी व जेवर बरामद हुए। देर रात शीतगृह मालिक सपा नेता ने प्रेमी युगल को कार से थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नगला बरी निवासी विपिन कुमार मोहम्मदाबाद क्षेत्र की एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा को बहला-फुसला कर ले गया था। युवक व किशोरी का अपहरण कर क्षेत्र के भोजपुर बघार स्थित एक सपा नेता के शीतगृह में बंद कर उनकी हत्या कर दी गई। सूचना पर मोहम्मदाबाद सीओ अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौबे, कमालगंज प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह, फतेहगढ़ पुलिस शीतगृह पहुंची। पुलिस अधिकारियों व शीतगृह मालिक के बीच बातचीत हुई। इस दौरान कार्यालय से पुलिस के हाथ के कुछ कपड़े, चूड़ियां, जेवर व किशोरी द्वारा लिखा गया अधूरा पत्र बरामद हुआ। शीतगृह मालिक ने प्रेमी युगल को पुलिस को सौंपने का वादा किया। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार व फतेहगढ़ पुलिस वापस चली गई। रात करीब 1:40 बजे शीतगृह मालिक प्रेमी युगल को लेकर कमालगंज थाने पहुंचे और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मोहम्मदाबाद कोतवाल अनिल कुमार चौबे दोनों को रात में ही कोतवाली ले गए। पुलिस मामले में युवक व किशोरी से पूछताछ कर रही है। हिरासत में बैठे विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी के परिजनों ने जसोदा के आगे से उन दोनों को पकड़ा था। उसे व किशोरी को किसी होटल में रखा गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में आरोपी के होने की भ्रामक सूचना फैलाई जा रही थी। पुलिस जांच में सूचना गलत पाई गई। ट्रिपल मर्डर की सूचना भी असत्य निकली। किशोरी को खोजकर मुकदमे में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed