{"_id":"66ad4f6efd143e98bb0f3a36","slug":"police-raided-the-cafe-and-caught-the-loving-couple-and-the-owner-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103562-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस ने छापा मारकर कैफे में पकड़ा प्रेमी युगल व मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस ने छापा मारकर कैफे में पकड़ा प्रेमी युगल व मालिक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कैफे के नाम पर चल रहे अवैध हुक्का बार में पुलिस ने छापा मारकर एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। पुलिस ने मालिक को भी हिरासत में लिया। युवती परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया, जबकि कैफे मालिक और प्रेमी पर शांतिभंग की कार्रवाई ही की गई।
शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी आफताब तीन मंजिला इमारत में कैफे चलाता है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। कैफे से पुलिस ने आवास विकास निवासी अमित और एक युवती को पकड़ लिया। पुलिस आफताब को भी हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। यहां युवती के परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।
कुछ ही देर में कई सिफारिशगीर भी कोतवाली और रेलवे रोड चौकी पर पहुंच गए। आखिरकार दोपहर बाद पुलिस ने आफताब और अमित पर शांतिभंग की कार्रवाई कर मामला रफा-दफा कर दिया। पिछली साल भी पुलिस ने इसी कैफे पर छापा मारकर मालिक को पकड़ा था। वहां से हुक्का बार में प्रयोग होने वाली कई संदिग्ध वस्तुएं मिली थीं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि एक कार से युवक और युवती सुबह साढ़े 10 बजे कैफे में आए थे। साढ़े 10 बजे तक बाहर नहीं निकले, किसी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। बता दें कि आसपास काफी घनी बस्ती में परिवार रहते हैं। कैफे में युवक-युवतियों के आने-जाने से परिजनों पर बुरा असर पड़ रहा है। रेलवे रोड चौकी प्रभारी राजेश कुमार गौतम ने बताया कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। युवती को परिजनों के हवाले कर दिया। संचालक और एक अन्य युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।