फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police raided, caught the history-sheeter and sent him to jail.

Farrukhabad News: पुलिस ने दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर भेजा जेल

Mon, 04 Mar 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police raided, caught the history-sheeter and sent him to jail.
फर्रुखाबाद। लूट की घटना में कोर्ट में हाजिर न होने पर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उस पर फतेहगढ़ कोतवाली में रंगदारी का मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन

मोहल्ला सिविल लाइंस मड़ैया निवासी हिस्ट्रीशीटर सुधीर दिवाकर पर करीब 15 साल पहले शहर कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह कोर्ट में तारीखों पर नहीं जा रहा था, लिहाजा एसीजेएम की अदालत से उसके खिलाफ वारंट जारी हो गया। शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी ने रविवार दोपहर फतेहगढ़ पुलिस को साथ लेकर उसके आवास पर दबिश दी। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि सुधीर के खिलाफ मोहल्ले के ही संजय पाठक ने कोर्ट के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में रंगदारी मांगने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed