फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police officer accused of gunning revolver

पुलिस कर्मियों से हाथापाई, दरोगा पर रिवाल्वर तानने का आरोप लगा थाना घेरा

Sat, 03 Aug 2019 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Police officer accused of gunning revolver
थाने में खड़े गांव चंदनी के लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
पीड़ित युवती को लेकर गांव चंदनी पहुंचे पुलिस कर्मियों से लोगों ने हाथापाई कर दी। इस पर दरोगा ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली, तब ग्रामीण शांत हुए। पूर्व प्रधान ने अपने पुत्र पर रिवाल्वर तानने का आरोप दरोगा पर लगाया। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा काटा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव चंदनी निवासी रीता पुत्री स्व.सुरेश चंद्र का अपनी भाभी से विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि भाभी ने उसे घर से निकाल दिया। वह उसके पिता के मकान पर कब्जा करना चाहती है। इस पर शनिवार रात करीब आठ बजे दरोगा विक्रम सिंह फोर्स के साथ रीता को लेकर गांव पहुंचे। वहां वह उसकी भाभी से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी वहां पूर्व प्रधान रामऔतार अपने पुत्र विजय प्रताप के साथ पहुंच गए। रामऔतार ने कहा कि उन्होंने 1984 में सुरेेेश को भूमि पट्टा की थी। उसी पर मकान बना है। इस पर सुरेश के सभी बच्चों का बराबर हक है। इस पर दरोगा ने उनसे पट्टे आदि की बात न करने को कहा। इसी पर विवाद शुरू हो गया। तभी ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घिरता देख दरोगा ने रिवाल्वर निकाल ली। तब ग्रामीण शांत हुए। पुलिस कर्मी रीता को उसके घर पर छोड़कर चले आए। इसके बाद पूर्व प्रधान का बेटा विजय प्रताप दरोगा पर रिवाल्वर तानने का आरोप लगाने लगा। कुछ देर बाद वह ग्रामीणों के साथ नवाबगंज चौराहे पर पहुंचा। वहां खड़े पुलिस कर्मियों से भी उसकी नोकझोंक हो गई।

उसने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर हंगामा किया और दरोगा पर रिवाल्वर तानने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दरोगा विक्रम सिंह ने बताया कि रिवाल्वर तानने का आरोप गलत है। ग्रामीणों ने नोकझोंक हुई थी। हाथापाई नहीं हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाने में ग्रामीणों से बात की गई। उन्हें शांत कर घर भेज दिया है। जो आरोप दरोगा पर लगाए हैं, उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed