फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,maarpeet,bhattha

भट्ठा संचालक को मारपीट कर किया अधमरा, कार तोड़ी

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
police,maarpeet,bhattha
फर्रुखाबाद। भट्ठा संचालक को किराए के विवाद में प्रधान व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को भगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को पकड़ लिया। पुलिस ने भट्ठा संचालक की तहरीर प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा नगला निवासी प्रधान सनी यादव का परिवार के लोगों से बंटवारे का विवाद चल रहा है। परिवार में एक भट्ठा भी है। शहर कोतवाली के ठंडी सड़क निवासी संदीप कुमार यादव ने वह भट्ठा किराए पर ले रखा है। किराए को लेकर प्रधान सनी का संदीप से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

संदीप मंगलवार रात अपने घर पर थे। तभी भट्ठे के मजदूर ने फोन कर बताया कि प्रधान सनी यादव व उसने पांच साथी भट्ठे पर आए और मजदूरों को मारपीट कर भगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर संदीप अपनी स्कार्पियो से भट्ठे पर पहुंचे। संदीप के कार से उतरते ही प्रधान सनी यादव व उनके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार पर डंडे बरसाकर शीशे तोड़ दिए।
मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर प्रधान व उसके साथ भागने लगे। प्रधान कठेरियन नगला में पहुुंचे और एक वृद्ध की लाठी छीन कर उसके साथ अभद्रता करने लगे।

वृद्ध के घर की महिलाओं ने प्रधान से हाथापाई कर दी। पीछे से पहुंची पुलिस ने प्रधान को पकड़ लिया। पुलिस ने रात में ही घायल संदीप का लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर सनी सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट कर तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
कठेरियन नगला की महिलाओं ने बुुधवार को प्रधान के भाई हनी के कहने पर समझौता कर लिया। पुलिस ने प्रधान का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed