फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police killed husband under conspiracy

Farrukhabad News: पुलिस ने साजिश के तहर पति की हत्या की

Sun, 26 Feb 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 26 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police killed husband under conspiracy
फर्रुखबाद। देवेंद्र की मुठभेड़ में नहीं साजिश के तहत हत्या की गई। पुलिस कर्मियों ने धमकाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया था। मजिस्ट्रेट जांच में पत्नी ने बयान दर्ज करवाकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

कन्नौज तहसील के छिबरामऊ गांव प्रानपुर निवासी देवेंद्र उर्फ पिंकू की 18 दिसंबर 2022 को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी देवेंद्र की पत्नी अंशु कुमारी उर्फ अंशु भारती ने शुक्रवार को एसडीएम के यहां बयान दर्ज कराए। कहा कि 20 जनवरी 2014 को उसकी शादी देवेंद्र के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। 18 दिसंबर को भाई को पुलिस वाले ने सूचना दी कि देवेंद्र की पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर लेकर आई थी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने धमकाकर शव का पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार करवा दिया था। देवेंद्र के खिलाफ कुल नौ मुकदमे थे। उनकी सभी मामलों में जमानत हो चुकी है। अन्य किसी मुकदमे में देवेंद्र के खिलाफ वारंट जारी नहीं हुआ था और न ही पति पर इनाम होने की कोई जानकारी दी गई थी। पुलिस पति को दिल्ली से पकड़कर लाई थी। इसके बाद 17 दिसंबर को पति से उसकी बात हुई थी। पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed