{"_id":"5ebedce28ebc3e904c798ca4","slug":"police-keep-an-eye-on-73-people-who-came-in-contact-with-eight-corona-infected-patients-farrukhabad-news-knp5603403110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित आठ मरीजों के संपर्क में आए 73 लोगों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित आठ मरीजों के संपर्क में आए 73 लोगों पर पुलिस की नजर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में अब तक पाए गए कोरोना के आठ मरीजों के संपर्क में आए 73 लोगों को क्वारंटीन करा दिया गया है। इन पर पुलिस की विशेष नजर है। इन सभी लोगों के मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगाकर कर इनके मूवमेंट के बारे में पुलिस ने पूरा डाटा तैयार कर लिया है। इनमें किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को पुलिस तत्काल क्वारंटीन कराएगी।
शुक्रवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि जिले को ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन में लाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब तक पूरे जिले में आठ लोग कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में 73 लोग आए थे। इन सभी को क्वारंटीन कराया जा चुका है। कुछ लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं और कुुछ के नमूने लिए जाएंगे। क्वारंटीन किए गए 73 लोगों पर पुलिस की विशेष नजर है।
इनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर इन सभी के मूवमेंट के बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर ली गई है। इनमें से किसी के पॉजिटिव पाए जाते ही उसके संपर्क में आए लोगों को सर्विलांस से आई रिपोर्ट के आधार पर घर से बुलाकर क्वारंटीन करा दिया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया कि कोई कोरोना संक्रमित सही जानकारी न दे तो उस दशा में उसके संपर्क में आए लोगों को सर्विलांस के जरिए ही क्वारंटीन करवाकर महामारी को फैलने से रोका जाएगा।