फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,kanpur news,up news,farrukhabad news,muthbhed,histrishitar,badmash

फर्रुखाबादः मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
police,kanpur news,up news,farrukhabad news,muthbhed,histrishitar,badmash
घायल महावीर को उठाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डकैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 हजार का इनामी व उसका हिस्ट्रीशीटर साथी गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा इनके तीन साथी भी पकड़े गए। बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली की बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के धीरपुर-पखना मार्ग से होते हुए जा रहे हैं। इस पर मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद, एसओजी प्रभारी बलराज भाटी, सर्विलांस प्रभारी जेपी शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। इस दौरान गोली लगने से नवाबगंज क्षेत्र के गांव बुबरारा निवासी 25 हजार के इनामी रामजीत बाथम, गांव रसूलपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर महावीर राजपूत घायल हो गए। इन्हें सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने गांव बबुरारा निवासी विकास उर्फ लालू राठौर, एटा के थाना अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शन दास निवासी बृजेश बाथम व संतोष बाथम को दबोच लिया। घायल रामजीत व महावीर को सीएचसी से लोहिया अस्पताल और यहां से सैफई रेफर कर दिया गया। एसपी अशोक कुमार मीणा देर रात लोहिया अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
बदमाशों के पास से यह सामान हुआ बरामद
पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर व उनके साथियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, छह कारतूस, दो लोहे की सरिया, लोहा काटने वाली आरी, चाबियों का गुच्छा, दो बाइकें बरामद की हैं।

रामजीत पर 23, महावीर के खिलाफ दर्ज हैं 25 मुकदमे
रामजीत बाथम के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, चोरी के 23 मुकदमे नवाबगंज व मोहम्मदाबाद कोतवाली में दर्ज हैं। महावीर राजपूत के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, चोरी, शराब, अवैैध शस्त्र के 25 मुकदमे दर्ज हैं। संतोष के खिलाफ जानलेवा हमला व शराब के तीन मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed