फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,kanpur news,up news,farrukhabad news,anupam debey

फर्रुखाबादः बसपा नेता अनुपम का ब्रिक प्लांट कुर्क

Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
police,kanpur news,up news,farrukhabad news,anupam debey
ठंडी स्थित ब्रिक प्लांट के गेट को सील करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम के आदेश पर अब इंटरलॉकिंग ब्रिक प्लांट कुर्क किया गया है। नायब तहसीलदार, लेखपालों और पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों का रखा सामान बाहर निकलवाया गया। इसके बाद अंदर बने दो कमरों और बाहर के मुख्य गेट पर सील लगा दी गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में इन दिनों मैनपुरी जेल में बंद हैं। उन पर जिलाधिकारी ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद 27 जून को ठंडी सड़क स्थित उनके गुरुशरणम होटल को सील किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नायब तहसीलदार हर्षित सिंह, राजस्व विभाग की टीम और कोतवाल विनोद शुक्ला, मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह पुलिस व पीएसी के साथ ठंडी सड़क स्थित अनुपम के इंटरलॉकिंग ब्रिक प्लांट में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें कार मिस्त्री नवाबगंज के चांदपुर निवासी उमेश प्रजापति व अन्य लोगों से अपना सामान निकालने के लिए कहा। प्लांट में रोड लाइटें रखी थीं। सभी सामान बाहर निकाला गया। इलके बाद दो कमरों और मुख्य गेट को सील कर दिया गया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि संपत्ति के मालिक पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। डीएम ने चार अप्रैल 2022 को संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। उन्हीं आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।
गुरुशरण होटल के गेट का कुंडा टूटा
27 जून को सील किए गए गुरुशरणम होटल के मुख्य मार्ग पर तीन गेट लगे हैं। बीच वाले गेट का शुक्रवार रात किसी वक्त संदिग्ध हालातों में कुंडा टूट गया। शनिवार सुबह भनक लगने पर कोतवाल ने कुुंडे पर बेल्डिंग कराई।

पुलिस हवा में टूटने की बात कह रही है, जबकि परिजनों ने होटल की सुरक्षा को लेकर 27 जून को ही आशंका व्यक्ति की थी। होटल के बाहर किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed