{"_id":"62c9cee5963bf94af7146d16","slug":"police-hangama-gherav-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7067262134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः महिलाओं ने युवकों को छुड़ाने के लिए थाने में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः महिलाओं ने युवकों को छुड़ाने के लिए थाने में काटा हंगामा
विज्ञापन
शमसाबाद थाने के गेट पर हंगामा करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। लूट के शक में पकड़े गए 13 युवकों को छुड़वाने के लिए महिलाओं ने थाने में हंगामा कर दिया। महिलाओं की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। नायब तहसीलदार के समझाने पर महिलाएं मान गईं।
क्षेत्र के मोहल्ला बाग निवासी आशा कार्यकर्ता शीतला देवी से सात जुलाई को कायमगंज से वापस आते समय बाइक सवार बदमाश कुंडल लूटकर भाग गए थे। शीतला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस को लगाया है। पुलिस ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ममापुर के 13 युवकों को शनिवार भोर में तीन बजे पकड़कर थाने ले आई।
पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। लगभग 11 बजे युवकों के परिवार की महिलाएं थाने के गेट पर पहुंचीं। महिलाओं का आरोप था कि युवकों को पुलिस बेवजह पकड़कर परेशान कर रही है। महिलाओं ने युवकों को छुड़वाने के लिए थाने के गेट पर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को थाने के अंदर नहीं घुसने दिया। इस पर महिलाओं की सिपाहियों से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार राकेश कुमार समाधान दिवस पर सुनवाई कर रहे थे। उनके कहने पर सात महिलाओं को थाने में प्रवेश दिया गया। नायब तहसीलदार ने महिलाओं को समझाया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अगर वह निर्दोष हैं तो किसी को जेल नहीं भेजा जाएगा। उनके समझाने पर महिलाएं वापस चली गईं।