फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,ghayal,beti

लघुशंका करने गए व्यक्ति को गोली मारी

Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
police,ghayal,beti
कायमगंज। घर के बाहर बने शौचालय में लघुशंका करने गए 45 वर्षीय व्यक्ति को किसी ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि बेटी को ले जाने के मुकदमे में सुलह न करने पर युवक के भाई और उसके पिता ने गोली मारी है। पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की नाबालिग बेटी को चार साल पहले गांव का ही संजय ले गया था। पिता ने संजय पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को खोजकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। पिता ने 18 साल की उम्र होने पर बेटी का विवाह दूसरी जगह कर दिया था। वर्ष 2020 में संजय युवती और उसकी बेटी को ससुराल से लेकर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आई। आरोपी का कोर्ट से वारंट भी जारी हो चुका है। मुकदमा गवाही पर चल रहा है। इस पर आरोपी के परिजन समझौते का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि युवती का पिता बुधवार की रात नौ बजे दरवाजे पर बने शौचालय में लघुशंका करने गया तो दो लोगों ने दबोचने का प्रयास किया। इस पर चीख-पुकार कर भागा तो आरोपियों ने गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। इससे वह लहूलुहान हो गया। गोली चलने की आवाज और चीखपुकार पर परिजन आ गए। इस पर दोनों आरोपी भाग गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने संजय के पिता भूप सिंह और उसके भाई अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूप सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैै। मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed