फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police

यूपी 112 में तीन वर्ष से तैनात 111 पुलिसकर्मी हटेंगे

Fri, 07 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
police
फर्रुखाबाद। यूपी 112 में तीन वर्ष से तैनात 111 पुलिसकर्मियों को अब थानों पर भेजा जाएगा। थानों पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों से यूपी 112 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पुरानों को हटाने से पहले नए पुलिसकर्मियों को 18 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर यूपी 112 के प्रभारी ने एसपी को शासन से आए आदेश की जानकारी दी है।
विज्ञापन

शासन ने आदेश दिया है कि थानों की तरह अब यूपी 112 में तीन वर्ष से तैनात पुलिसकर्मियों को हटाकर थानों व लाइन में भेज दिया जाए। उनके स्थान पर नए पुलिसकर्मियों को शामिल करने को कहा गया है। यूपी 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने तीन वर्ष से तैनात 111 पुलिसकर्मियों की सूची बनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने शासन से आए आदेश के बारे में एसपी को जानकारी दी। बताया कि थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों से यूपी 112 में आने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जब सभी पदों के लिए आवेदन आ जाएंगे तो 18 दिन प्रशिक्षण देकर उनको शामिल किया जाएगा। इसके बाद यूपी 112 के पुराने 111 पुलिसकर्मियों को हटा दिया जाएगा। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया शासन से आए आदेश अनुपालन में 111 पुलिसकर्मियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed