{"_id":"6a25c2eb06c76d9a43028ec8","slug":"police-fail-to-bring-robbery-mastermind-will-seek-b-warrant-again-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-143358-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लूटकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस नहीं ला सही, दोबारा लेगी बी वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लूटकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस नहीं ला सही, दोबारा लेगी बी वारंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपुर। थाना राजेपुर पुलिस शिक्षक के घर हुई लूटपाट के मुख्य आरोपी को पूछताछ के लिए नहीं ला सकी है। अब पुलिस को आरोपी को लाने के लिए दोबारा बी वारंट लेना होगा।
17 मई को गांव कुइयां गांधी में शिक्षक भानू प्रकाश पाठक के घर 15 लाख रुपये की लूट हुई थी। बदमाशों ने पाठक को गोली मारी और उनके भाई वैभव पाठक को घायल किया। दो बदमाश मौके पर पकड़े गए, जिन्हें पुलिस ने जेल भेजा। बाद में, मुख्य आरोपी सेठ को लखीमपुर खीरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। राजेपुर पुलिस ने सेठ से पूछताछ के लिए न्यायालय से बी वारंट लिया था। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपी को पेशी पर लाया जाना था। प्रशासनिक व्यवस्था के चलते मुख्य आरोपी वहां से नहीं लाया जा सका है।