फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police did not register case in assault and firing

Farrukhabad News: मारपीट व फायरिंग में पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

Mon, 21 Oct 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police did not register case in assault and firing
फर्रुखाबाद। मारपीट व फायरिंग के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वकील का हाथ टूट गया और गंभीर चोटें आई हैं। सुनवाई नहीं होने पर वकील ने 22 अक्तूबर को कचहरी में धरना देकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह गांव आंतर निवासी वकील अमित सिंह का परिवार के दबंग लोगों से 16 अक्तूबर को विवाद हो गया। दबंगों ने लाठी-डंडों से वकील अमित सिंह व पिता जगदीश सिंह सहित अन्य लोगों से मारपीट कर जानलेवा फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

वकील ने घटना की रात को ही कोतवाली में चार दबंगों के खिलाफ मारपीट कर फायरिंग करने की तहरीर दी। पुलिस ने वकील का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। एक्सरे में वकील के हाथ की हड्डी टूटी पाई गई। सरह चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने फायरिंग की घटना से इन्कार कर मारपीट होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज सरह तहरीर बदलने का दबाव बना रहे हैं। रविवार को वकील ने मुकदमा दर्ज नहीं होने पर 22 अक्तूबर से कचहरी में धरना देकर आत्मदाह करने की चेतावनी देकर प्रार्थना पत्र दिया है। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वकील को मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई बार बुलाया गया। वह नहीं आए।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed