{"_id":"6079c50c8ebc3ec4965b3b76","slug":"police-did-not-listen-bullies-attacked-farrukhabad-news-knp6238518194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दुत्कारा, दबंगों ने किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दुत्कारा, दबंगों ने किया लहूलुहान
विज्ञापन
नखास चौकी प्रभारी से झोली फैला कर न्याय माँगती नीलम मिश्रा।
- फोटो : FARRUKHABAD
पुलिस ने सुनी नहीं, दबंगों ने किया हमला
फर्रुखाबाद। परिवार के ही लोगों ने हमला बोला तो विवाहिता पुलिस के पास पहुंच गई। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर वह वापस घर पहुंची, तो दबंगों ने उसे और उसके पिता को लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की ओर से मारपीट की धाराओं में जबकि सत्तापक्ष की शह पर दूसरे पक्ष की ओर से कई गंभीर धाराएं लगाईं गईं।
नाला मछरट्टा दरीबा पश्चिम निवासी नीलम मिश्रा पिता विद्या सागर पांडेय के साथ रहती हैं। परिवार की ही फूलन देवी उर्फ नीरज, ममता देवी, कविता देवी आदि से निकास को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे इन लोगों ने नीलम पर हमला बोल दिया। इस पर वह नाला मछरट्टा में मौजूद नखास चौकी प्रभारी शंकरानंद से गुहार लगाने पहुंची।
वह काफी देर तक साथ चलने या पुलिस कर्मियों को भेजने की गुहार लगाती रही, मगर उन्होंने सुनी नहीं। मजबूरन नीलम घर के लिए निकली तो रास्ते में ही आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। पिता विद्यासागर बचाने पहुंचे तो उनके सिर पर धारदार हथियार से वार करके घायल कर दिया गया। इसके बाद पहुंची पुलिस घायल नीलम को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
एक तरफ से मारपीट तो दूसरी तरफ से जानलेवा हमले की धारा
नीलम ने तहरीर दी कि फूलन देवी का देवर एक भाजपा नेता का निजी गनर है। इससे भाजपा नेता धमकी देते हैं कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है। इस पर पुलिस ने फूलन, कविता व ममता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोपहर बाद मोहल्ले की ही ममता पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने नीलम और विद्यासागर पर मार डालने की नीयत से हमला करने, मंगलसूत्र तोड़ लेने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने धाराएं लगाने में किया खेल
पुलिस भी जब किसी की मदद करती है, तो सच पर पूरी तरह से पर्दा डाल देती है। यही इस मामले में हुआ। नीलम और उसके पिता के सिर, चेहरे और शरीर में काफी गंभीर चोटें हैं। साफ दिख रहा था कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, मगर मारपीट की मामूली की धाराएं लगाई गईं।
‘पारिवारिक जमीनी विवाद है। महिला से कुछ देर बाद घर जाने के लिए कहा था, मगर तुरंत चली गई। वहां मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष की युवती को भी चोटें आईं हैं। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर ही धाराएं लगाई गई हैं। कोई पक्षपात नहीं किया गया है।’-शंकरानंद, चौकी प्रभारी नखास।