{"_id":"66182d5a866ebacb550ae6ac","slug":"police-consider-the-incident-suspicious-search-for-associate-started-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102632-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस की नजर में घटना संदिग्ध, सहयोगी की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस की नजर में घटना संदिग्ध, सहयोगी की तलाश शुरू
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल से घारमपुर जाते वक्त युवक को गोली मारने की घटना में पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस की नजर में घटना संदिग्ध है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद उसके सहयोगी की तलाश शुरू कर दी है। लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल की पुलिस गहनता से निगरानी कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव निनौआ निवासी आकाश कटियार (36) को बुधवार देर रात सेंट्रल जेल से घारमपुर जाने वाले मार्ग पर गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उन्होंने कुछ लोगों पर रुपयों के लेन-देन को लेकर रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया था। घटना के बाद ही सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में गेट बंद करके आकाश से काफी देर एकांत में पूछताछ की। इसके बाद से ही पुलिस घटना को संदेह की नजर से देख रही है। हालांकि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आकाश कटियार का कहना था कि वह सांसद मुकेश राजपूत के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उसी समय घटना को अंजाम दिया गया। मगर पुलिस इसे शुरू से ही संदिग्ध मान रही है। गुरुवार को घायल का एक्सरे भी करवा दिया गया। फिलहाल उसका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कादरीगेट थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि घटना संदिग्ध है। सच सामने लाने के लिए सहयोगी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि गोली जिस तरह लगी है, वह संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घायल के खिलाफ दिल्ली में दूसरे पक्ष की ओर से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। ऐसे में रंजिशन मामला हो सकता है। शीघ्र ही जांच कर खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -
तहरीर पर नहीं लिखी रिपोर्ट, पुलिस कर रही परेशान, मैसेज किए डिलीट
गोली से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती आकाश कटियार ने बताया कि पुलिस उनके साथ सही बर्ताव नहीं कर रही है। आईटीआई चौकी प्रभारी को गुरुवार दोपहर तहरीर दी थी, मगर मुकदमा नहीं लिखा। उनके भाई को पुलिस लेकर घूम रही है। थाने में उसे बैठा रखा है। बुधवार दोपहर तीन बजे आरोपियों ने कचहरी में ही धमकी दी थी। इसी के बाद रात में घटना को अंजाम दे दिया गया। उनका फोन पुलिस ने ले लिया था। आज वापस किया गया। उन्होंने घटना के बाद जो भी 112 अथवा अन्य नंबरों से बात की, उन्हें डिलीट कर दिया गया है।